Crime

जौनपुर में साहसी युवक ने तालाब में डूब रही पांच लड़कियों की बचाई जान

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र में तालाब मे डूब रही अगहुआ गाँव की पांच लडकियों को गाँव के एक साहसी युवक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बचा लिया।पुलिस के अनुसार अगहुआ गांव स्थित तालाब मे गाँव की पांच लडकिया आज अपरान्ह कपडा धोने गयी थी, कपड़ा धोते हुए 18 वर्षीय डी सी गुप्ता अचानक फिसल कर डूबने लगी, यह देख उसकी बहन पूजा गुप्ता (16) ने उसे बचाने का प्रयास किया और वह भी डूबने लगी। यह देख साथ गयी 17 वर्षीय अन्तिमा, रागिनी सरोज और अन्तिमा सरोज बचाने के प्रयास मे डूबने लगी ।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button