Crime

करंट लगने से पति, पत्नी व पुत्री की मौत

छतरपुर,छत्तीसगढ़ । सटई थाना क्षेत्र के कसार गांव में शुक्रवार सुबह पति पत्नी व पुत्री की करंट लगने से मौत हो गई। तीनों लोग अपने पिपरमेंट के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। एक ही परिवार के तीनों लोगाें के काल के गाल में समाने से गांव में शोक की लहर है।

घटनाक्रम के मुताबिक बिजावर अनुविभाग क्षेत्र के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम कसार में शुक्रवार की सुबह पिपरमेंट खेत पर काम कर रहे हल्कू पुत्र छक्की लाल रैकवार उम्र 56 साल, फूला बाई पत्नी हल्कू रैकवार उम्र 50 साल और काजल पुत्री हल्कू रैकवार उम्र 17 साल करंट की चपेट में आ गए।आसपास के लोगों को जब पता चला तो वह तत्काल तीनों लोगों को सटई अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से कसार सहित आसपास के गांव में गमगीन माहौल है।

गौरतलब है कि इसके अलावा बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम देवरी के कोमल सिंह यादव के 26 वर्षीय पुत्र अरुण प्रताप सिंह एडवोकेट का भी करंट लगने से निधन हो गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button