
वाराणसी। महंगाई के दौर में जहां खुद को संभालना मुश्किल हैं वहीं एक साहब ऐसे भी है कि दो शादियां कर ली वो भी एक एक दूसरे को बताये बिना। खैर मामला तब बिगड़ा जब पति की खींचातानी होने लगी। पहली का दबाव बना रही मेरे साथ रहो दूसरी वाली बोल रही मेरे साथ रहे। अब पति की हालत बंदर की तरह हो गयी, अब सिवाय उछल कुछ के कुछ कर भी नहीं पा रहा। पहले मामला थाने पहुंचा यहां से कचहरी।
जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव निवासी एक व्यक्ति जाल्हूपुर की रहने वाली युवती से पांच फरवरी 2021 को कैथी स्थित माकंर्डेय महादेव मंदिर में शादी की, शादी के तीन महीने ने भी नहीं बीते कि कपसेठी थाना कोइलारा की रहने वाली युवती से शादी कर ली। जब दूसरी बीबी को घर लेकर आया तो यहां बरतन टकराने लगा। पहली वाली कहती मेरे साथ रहो दूसरी वाली कहती मेरे साथ रहो। इस दौरान पहली पत्नी ने पति के संग रहने को लेकर चोलापुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने इस मामले को कचहरी स्थित महिला प्रकोष्ठ भेज दिया। शनिवार को महिला प्रकोष्ठ में ही दोनों पत्नियों के अधिवक्ता आपस में उलझ गए। मामला आलाधिकारियों तक पहुंचा और उनके निर्देश पर पति समेत दोनों पत्नियों को वापस चोलापुर थाने भिजवाया।



