Crime

अवैध संबंधों के शक में पति ने काटा पत्नी का गला

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अवैध संबंधों के शंक में शुक्रवार को एक खौफनाक घटना सामने आई। अवैध संबंध के शक में पति अपनी पत्नी की गर्दन काट कर एक हाथ में उसका कटा सिर व दूसरे हाथ में धारदार हथियार लेकर थाने जा पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरौली चौकी के बसरा गांव का है। अनिल कनौजिया राजगीर का काम करता था। उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था इसको लेकर कई बार पति-पत्नी में विवाद भी हुआ। आज सुबह अनिल ने पत्नी वंदना (26) की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button