Crime

पति ने की पत्नी की हत्या

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में शनिवार को एक दंपती के बीच हुए विवाद में गुस्साये पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी।अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि रिवई गांव में तोड़न सिंह श्रीवास के पुत्र पप्पू का अपनी पत्नी कौशल्या देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। आज दोपहर जब वह भोजन के लिए खेत से घर पहुंचा तो उनके बीच किसी बात पर जमकर तकरार हुई। यह मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्से में बुरी तरह आगबबूला पप्पू ने घर के आंगन में रखे सब्जी काटने वाले हंसिया से कौशल्या के गले मे ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गयी और पप्पू मौके से फरार हो गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button