Crime

पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कल देर रात पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि खोपली गांव निवासी हेंगल बंजारे ने पहले पत्नी दशोदा बंजारे की धारदार हत्यार से गला रेतकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे हत्याकांड को हेंगल बंजारे ने अपने खेत के स्टोर रूम में रात लगभग 11 बजे अंजाम दिया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button