मेरठ : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नकली ई-वे बिल बनाकर 100 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने के आरोप में मेरठ के एक होटल कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार यहां बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कमर अहमद काजमी के तौर पर की गयी है जिसके संबंध कथित तौर पर माफिया अतीक अहमद से रहे हैं। काज़मी का कारोबार मेरठ से लेकर गाजियाबाद, गुरुग्राम, उत्तराखंड और दुबई तक फैला हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इसके अतिरिक्त, वह देश की आठ प्रमुख ग्लास निर्माण कंपनियों और मेरठ में ब्रॉडवे-इन होटल का भी मालिक है। (वार्ता)



