Crime

भीषण हादसा, दो दोस्तों की मौत

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के एमजी रोड पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार के एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी के सामने लगे पोल से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कृष्णा कुंज ब्रज विहार कमलानगर निवासी वंश लूथरा (20) रविवार रात को फतेहाबाद मार्ग स्थित मैरिज होम में अपने मित्र की शादी में शामिल होने गए थे। तीनों मित्र तड़के कार से घर लौट रहे थे। एसएन इमरजेंसी के सामने लगे पोल से उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कार के परखच्चे उड़ गए। इमरजेंसी पर मौजूद लोगों ने तीनों को किसी तरह कार से बाहर निकाला। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button