Breaking News

हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कुल 619 न्यायिक अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिलों में तबादला कर दिया है।उन सभी न्यायिक अधिकारियों के तबादले में कहा गया है कि इन्हें हर हाल में 4 जुलाई 2022 तक अपना चार्ज हैंड ओवर करना होगा। हाईकोर्ट द्वारा जारी तबादला की अधिसूचना में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 285 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिविजन रैंक के 121 न्यायिक अधिकारी, तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के 213 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल है।

इस आशय की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से जारी की गई है। यह अधिसूचना आज 20 जून 2022 को जारी की गई। तबादले को लेकर जारी इस अधिसूचना में कहा गया है यह आदेश न्यायिक अधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रत्यावेदन पर विचार करने के बाद ही निर्णय लिया गया है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात जिला जजों का भी अभी हाल ही में एक जिले से दूसरे जिलों में तबादला किया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button