Breaking News

बीआरसी में सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

दुद्धी,सोनभद्र : शिक्षा क्षेत्र दुद्धी से सेवानिवृत्त हो रहे तीन वरिष्ठ शिक्षकों को बीआरसी दुद्धी में आयोजित एक सादे समारोह के अंतर्गत भावभीनी विदाई दी गई। इस सत्र में सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक शकील अहमद खान,अशोक सिंह व रोशन आरा ने बारी बारी से ब्लॉक दुद्धी में बिताए अपने यादगार संस्मरण सुनाए।उन्होंने कहा कि दुद्धी हमेशा उनके यादों में रहेगा।यहां से जो प्यार व सम्मान मिला व अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या ने कहा कि शिक्षक न तो कभी बूढ़ा होता है न ही कभी सेवानिवृत होता है। सेवानिवृत्ति के पश्चात समाज के प्रति शिक्षक की जिम्मेदारी निरंतर जारी रहती है। तीनों ही वरिष्ठ शिक्षक कर्मठ व स्वच्छ छवि वाले हैं। उन्होंने तीनों साथियों को सुखमय व खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी। ब्लॉक अध्यक्ष पू.मा.शि.संघ शैलेश मोहन ने कहा कि तीनों ही वरिष्ठ साथियों ने पूरी ईमानदारी व लगन से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन किया। विदाई के इस भावुक पल में अपने साथियों को विदा करने में कष्ट तो ही रही है, लेकिन इस बात की खुशी भी है कि हमारे तीनों अग्रज साथी अपने घर परिवार के बीच स्वच्छंद रूप से नये जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। देते हुए हृदय अत्यंत भावुक हो रहा है। वरिष्ठ शिक्षक सदानंद मिश्र ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान शिक्षक यथार्थ विष्णु, जितेंद्र चौबे और अरुण राय ने अपनी सुरीली गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर योगेश पाण्डेय, जय प्रकाश राय,रविंद्र नाथ,जयंत त्रिपाठी, मो इलियास, सलीमुल्लाह, मुसईराम, सुनील पाण्डेय, नीरज कुमार,अवधेश कन्नौजिया, ऋषिणारायण यादव,चंद्रेश मौर्य,सदानंद मिश्र, जितेंद्र चौबे,विवेक शांडिल्य,धर्मेंद्र सिंह,भोलानाथ,विजय गुप्ता,राकेश शर्मा,मनीष श्रीवास्तव,अभिषेक यादव,हृदय गिरि,लोकपति वर्मा,पुष्पराज सिंह,श्रुति सागर,उज्ज्वल मौर्य,बलवंत सिंह,नागेश दुबे, गुनाकर पाण्डेय,बृजेश मौर्य, बृजकुमारी सिंह, रेनू कन्नौजिया,पूजा सिंह,कुलदीप चक्रवाल,अशोक पाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी का भी हुआ सम्मान

दुद्धी- राज्य स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में पू.मा.वि बीड़र के छात्र प्रिंस भारती को प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं खेल शिक्षक यशवंत सिंह को उनके कर्तव्यनिष्ठा के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक मुसई राम ने भी व्यक्तिगत तौर पर बालक को उपहार देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र प्रिंस का खेल प्रदर्शन अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा और बच्चों में खेल के प्रति रुझान बढ़ेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button