Breaking News

स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन,विधायक ने लगायी सीएचसी अधीक्षक को फटकार

महराजगंज। विकास खण्ड मिठौरा परिसर में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि सिसवां विधायक प्रेमसागर पटेल रहे और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद व संचालन डॉ. दीपनरायन ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक प्रेमसागर पटेल ने फीता काटकर किया ।

स्वास्थ्य मेले को सम्बोधित करते हुए सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की सभी सरकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंदो तक पहुँचे। उन्होंने मेले में लोगों की पर्याप्त संख्या न दिखने पर सीएचसी अधीक्षक मिठौरा डॉ.अमित कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए । क्योंकि यह स्वास्थ्य मेला आम जनता के लिए है।

वहीँ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार निरन्तर जनता के हित में काम कर रही है । जिससे विकास की कड़ी मजबूत हो। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य जनता को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना है। इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों से संबंधित स्टाल लगाए गए थे । जिसके माध्यम से लोगों को उससे संबंधित जानकारी व लाभ देने का प्रयास किया गया । जिससे जनता तक सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ पहुँच सके ।

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक मिठौरा डॉ.अमित कुमार, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. शमशुल अफाक सिद्दीकी , डॉ. प्रदीप मौर्य , बीपीएम नवनीत उपाध्याय , बीसीपीएम अवनीश पटेल , उमेश शाही , शिवेन्द्र मिश्रा , फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा , कृष्ण कुमार पटेल , शैलेन्द्र उपाध्याय , राजबहादुर यादव , मसूद अहमद , श्रीप्रकाश पटेल , मनोज यादव , विजय लक्ष्मी , मनीषा सिंह , अंजली सिंह व ग्राम प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, महामंत्री सच्चिदानंद मौर्य, कृष्णानन्द, विशाल निगम उर्फ पिन्टू, भगवन्त शास्त्री, विनोद, अजय कुमार उपाध्याय, संजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button