Breaking News

स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, अस्पताल सील

महराजगंज। जनपद के फरेन्दा कस्बे में संचालित आनन्द क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी किया। छापेमारी के समय अस्पताल संचालक द्वारा लाइसेंस न दिखा पाने के कारण टीम ने सील कर दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार फरेन्दा कस्बे में संचालित आनन्द क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीएम के साथ छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर एवं एक्स-रे मशीन का लाइसेंस नहीं मिला। जिससे टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल संचालक द्वारा रिनुअल भी नहीं कराया गया है। मेडिकल स्टोर एवं एक्स-रे मशीन का लाइसेंस नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button