
दुद्धी, सोनभद्र– भारतीय व्यापार मंडल ने जनपद में संगठन का विस्तार करते हुए, अवधेश कुमार जौहरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री जौहरी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जौहरी ने बताया कि संगठन के मंडल अध्यक्ष वाराणसी उमेश यादव के संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने 12 अक्टूबर 2022 को मनोनयन पत्र जारी करते हुए, यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी एवं संगठन हित में हमेशा तत्पर एवं समर्पित रहूंगा। व्यापारियों का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में ऊर्जावान व्यापारी साथियों को जोड़ते हुए, यथाशीघ्र विस्तार किया जायेगा।



