International

तेहरान में इजरायली हमले में हमास के पोलित ब्यूरो प्रमुख हनीयेह की मौत

तेहरान : हमास के पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हनीयेह ईरान की राजधानी तेहरान में अपने आवास पर इजरायली हमले में मारे गए हैं।यह जानकारी फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने बुधवार को दी। हमास ने टेलीग्राम पर कहा, “इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास अपने महान फिलिस्तीनी लोगों के पुत्र, आंदोलन के प्रमुख इस्माइल हनीयेह, के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। वह ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद तेहरान में अपने आवास पर थे और इसी दौरान एक विश्वासघाती यहूदी (इजरायली) हमले में मारे गए।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में स्थित इस्माइल हानिया के घर पर हमला हुआ, जिसमें एक अंगरक्षक समेत इस्माइल हानिया की मौत हो गई। ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि हमला बुधवार की सुबह हुआ और घटना की जांच की जा रही है।हमास ने भी बयान जारी कर इस्माइल हानिया की मौत की पुष्टि की है और साथ ही हत्या का आरोप इस्राइल पर लगाया है। हालांकि अभी तक इस्राइल की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले मंगलवार को ईरान के नए राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में इस्माइल हानिया शामिल हुआ था और उसने ईरान के सुप्रीम लीडर से भी मुलाकात की थी।(वार्ता)वीएनएस

Related Articles

Back to top button