Entertainment

गुंजन सिंह का बवाल वीडियो सांग “पिया पहुचाई देले नईहरवा” कर रहा है दिलों को टच , जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी ने किया रिलीज

मुंबई| भोजपुरी के स्टार सिंगर और एक्टर गुंजन सिंह की फैन फॉलोइंग दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। उनके एक से बढ़कर गाने लगभग हर रोज़ रिलीज होते रहते हैं जो यूटयूब पर बवाल मचाते जा रहे हैं। उनके गाने मिलियंस में व्यूज हासिल करते हैं। हाल ही में कोरोना से जा रही जान के मार्मिक दर्द को गुंजन सिंह ने अपने वीडियो सांग ’करोनवा लेता जानवा’ के माध्यम से बयां किया। गुंजन सिंह का यह गाना वायरल हो गया है और इसे अबतक 16 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गुंजन सिंह आज भी एक वीडियो सांग लेकर आए हैं। जिसका नाम है “पिया पहुचाई देले नईहरवा”।

यह सांग जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में गुंजन सिंह का लुक कमाल लग रहा है। उनके पीले रंग के टी शर्ट पर एक शेर बना हुआ है। जबकि सांग में उनकी ऎक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में कहर ढा रही हैं। दोनों की जोड़ी इस वीडियो में खूबसूरत दिखाई दे रही है। इस गाने के बोल बेहद खूबसूरती से लिखे गए हैं, जो सीधे दिल मे उतर जाते हैं।

जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी प्रस्तुत इस सांग “पिया पहुचाई देले नईहरवा” को नितेश ठाकुर ने लिखा है जबकि शंकर सिंह ने इसका संगीत तैयार किया है। जबकि परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। गुंजन सिंह के इस गाने को भव्य ढंग से फिल्माया गया है जो श्रोताओं के दिलों को टच कर रहा है। गुंजन सिंह की यही खासियत है कि वो अपनी आवाज़ के साथ साथ अपनी एक्टिंग और अपनी अदायगी से भी लोगों को दीवाना बना लेते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button