
गुना हादसा : यादव ने दिए सीएमओ समेत दो अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश
यादव पहुंचे गुना, हादसे में घायल लोगों से की मुलाकात
भोपाल : मध्यप्रदेश के गुना जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आज गुना पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुर्घटना के मामले में लापरवाही के चलते जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया और नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी डी कतरोलिया को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।इसके पहले डॉ यादव आज सुबह घायलों का हालचाल जानने के लिए गुना जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं उनके परिजन से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों काे घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश भी दिए।
यादव पहुंचे गुना, हादसे में घायल लोगों से की मुलाकात
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज गुना जिला चिकित्सालय पहुंच कर यहां हुए भीषण बस हादसे में घायल लोगों का हाल जाना एवं उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली।अस्पताल पहुंचे डॉ यादव ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने घायल लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घायलों के परिजन को ढांढस बंधाया।इसके पहले कल हादसे के फौरन बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हादसे की जांच के निर्देश दिए थे। इस संबंध में आज गुना कलेक्टर तरुण राठी ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। समिति की अध्यक्षता गुना अपर जिला दंडाधिकारी मुकेश कुमार शर्मा को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त समिति में गुना एसडीएम दिनेश सांवले, संभागीय उप परिवहन आयुक्त अरुण कुमार सिंह और विद्युत सुरक्षा सहायक यंत्री गुना प्राणसिंह राय को सदस्य बनाया गया है।समिति तीन दिन में जांच कर मामले की रिपोर्ट सौंपेगी।
गुना सड़क हादसा हृदयविदारक – मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के गुना जिले में सड़क हादसे के दौरान बस में आग लगने के कारण 13 नागरिकों की मृत्यु की घटना को हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है, “मध्यप्रदेश के गुना में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। इसके साथ ही इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”(वार्ता)
गुना बस हादसा मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जो गंभीरता से जांच कर घटना की रिपोर्ट सौंपेगी।
मैंने मुख्य सचिव को इस मामले से जुड़े संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
साथ ही परिवहन विभाग को दोषियों के विरुद्ध कठोर… pic.twitter.com/d5JzMnhhiN
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2023
बस हादसा मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना बस दुर्घटना मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि… pic.twitter.com/C4LNl3D9KP
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2023
मध्य प्रदेश के गुना में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 28, 2023
The loss of lives in a road accident in Guna, Madhya Pradesh is deeply saddening. My thoughts and condolences are with the grieving families. Prayers for the speedy recovery of the injured.
— Vice-President of India (@VPIndia) December 28, 2023
मध्य प्रदेश के गुना में बस में आग लगने की घटना हृदयविदारक है। ईश्वर इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) December 28, 2023
शासकीय जिला चिकित्सालय, गुना मे बस हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जानते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/tCrzqeZeVt
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2023
गुना की घटना दु:खद और हृदय विदारक है। हादसे की जानकारी मिलते ही मैंने कल कलेक्टर और एसपी से बात की थी। मैं स्वयं भी अभी गुना जा रहा हूं। मैंने इस पूरी घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों… pic.twitter.com/1Cq6FDjsgZ
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2023



