Breaking News

ग्रापए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

बरहज, देवरिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बरहज की बैठक रविवार को बरहज कस्बा स्थित ऐश्वर्य पैलेस में हुई। जिसमें सदस्यों के सदस्यता नवीनीकरण कार्य संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्यों के हितों पर चर्चा की गई। अंत में स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दो मिनट का मौन रख नमन किया गया।

जिला महामंत्री प्रेमचंद्र मिश्र ने कहाकि निर्वाचन का दौर है। तरह तरह के लोगों के विचार आते हैं। पत्रकार समुदाय को सजग रह कर अपना पत्रकारिता दायित्व का निर्वहन करना होगा। जिला कार्यसमिति के सदस्य जयप्रताप श्रीवास्तव ने कहाकि संगठन की मजबूती सभी सदस्यों पदाधिकारियों की सक्रियता में निहित है। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्त ने की।बैठक को संतोष कुमार उपाध्याय, गंगा प्रसाद पांडेय, सुरेश पांडेय, ओम प्रकाश मिश्र, पंकज कुमार गौड़, पवन कुमार सिंह, संजय प्रजापति, विनोद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान संजय प्रजापति, बनकेश्वर मिश्र, जगदीश जायसवाल, रमेश यादव, पवन कुमार पाठक, अमरनाथ उपाध्याय, विश्वजीत सिंह,सेतु सिंह, अरविंद सिंह,वृजानन्द निषाद, विकास कुमार गौड़, प्रमोद कुमार, अखिलेश सिंह, विशाल चौबे, भगवान दास मद्धेशिया मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button