InternationalNational

बाली हवाई अड्डे पर मोदी का भव्य स्वागत

बाली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली द्वीप पहुंचने पर यहां स्थानीय सांस्कृतिक शैली में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।श्री मोदी का विमान स्थानीय समय अनुसार रात करीब सवा दस बजे बाली के  अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इंडोनेशिया सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने श्री मोदी की अगवानी की। हवाई अड्डे पर स्थानीय कलाकारों के एक दल ने पारंपरिक नृत्य – गान से श्री मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी 20 के शिखर-सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। सम्मेलन में मौजूदा वैश्विक चुनौतियों को लेकर गहन विचार मंथन होगा। प्रधानमंत्री इस दौरान कई विश्व नेताओं से भी बातचीत करेंगे।वर्ष 2022-23 के लिए जी 20 की अध्यक्षता भारत करेगा। प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से जी 20 की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे।

प्रधानमंत्री करीब 45 घंटे बाली द्वीप में रुकेंगे और इस दौरान वह भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह को भी संबोधित करेंगे। कल वह जी 20 के उद्घाटन सत्र के साथ साथ खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा तथा स्वास्थ्य पर दो सत्रों में शिरकत करेंगे। जबकि डिजीटल परावर्तन पर सत्र बुधवार को होगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button