Breaking News

दुद्धी में 35 वें अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय टाऊन क्लब मैदान पर रविवार को 35वें अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक हरीराम चेरो ने कहा कि यहां खेल के प्रति लोगों में अच्छी रुझान देखने को मिलती है। इस क्षेत्र के खेल व खिलाड़ियों में प्रोत्साहन के लिए पूरा योगदान देकर, होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा।उन्होंने कहा कि विगत 34 वर्षों से भव्य अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आज 35 वें वर्ष के आयोजन के लिए कमेटी बधाई का पात्र है।उन्होंने जिलाधिकारी एकादश बनाम मीडिया एकादश के बीच खेले गये उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों को बधाई दी।

नगर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि यह खेल कुम्भ की नगरी है।यहां के लोगों का खेल से अगाध प्रेम रहा है।वर्षभर में खेल के कई आयोजन होते हैं।जिनमें नगर पंचायत बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती है।उन्होंने आयोजक मंडल एवं खिलाड़ियों का आभार जताते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि हमारी टीम ने जीत भले ही दर्ज की हो,लेकिन मीडिया की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और प्रशासन का दिल जीत लिया।टूर्नामेंट में हमारा पूरा सहयोग अयोजन कमेटी को रहेगा।

संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल एवं इरफान खिलाड़ी ने किया एवं आभार आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुमित सोनी ने जताया।इसके पूर्व दुल्हन की तरह सजी क्रिकेट मैदान पर बैंड बाजे के बीच मुख्य विधायक हरीराम चेरो समेत सभी अतिथियों का पुष्पवर्षा कर शानदार स्वागत किया।इसके बाद मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों संग फिता काटकर एवं बल्ला खेलकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुभारंभ किया।इस दौरान अतिथियों ने खुले आसमान में कबूतर उड़ाकर, शांति एवं एकता का संदेश भी दिया।इस दौरान अध्यक्ष सुमित सोनी, सचिव जबी खान, कैलाश गुप्ता, दिलीप पाण्डेय,इरफान खिलाड़ी सहित टाऊन क्रिकेट क्लब टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button