Breaking News

गोवर्धन व अन्नकूट पूजा 26 को, यमद्वितीया 27 को

लखनऊ । इस साल दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण पड़ जाने के कारण गोवर्धन व अन्नकूट पूजा दो दिन बाद की जाएगी। दीपावली का त्योहार आज यानि 24 अक्टूबर को है। इसके दूसरे दिन यानि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण हो जाएगा, जिस कारण से गोवर्धन व अन्नकूट पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जायेगी। इसके दूसरे दिन 27 तारीख को यम द्वितीया व चित्रगुप्त की पूजा होगी।

उ.प्र. संस्कृत संस्थान के पं. महेंद्र पाठक बताते हैं कि 24 अक्टूबर को सुबह उदया तिथि में नरक चतुर्दशी है, जिसमें सुबह लोग चौदस तिथि के विहित कर्म जैसे तेल मालिश इत्यादि कर सकते हैं। इसके उपरांत इसी दिन दोपहर बाद 4 बजकर 30 मिनट से अमावस्या लग जाएगी, इस नाते रात को दीपावली मना सकते हैं। इसमें दीपदान व श्रीलक्ष्मी-गणेश पूजन किया जा सकता है। दूसरे दिन सूर्य ग्रहण के कारण अन्नकूट व गोवर्धन न करके इसके दूसरे दिन 26 अक्टूबर में करना शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि धर्मशास्त्र में ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना गया है।( हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button