
गोरबी पुलिस ने दुर्घटना बहुल क्षेत्र में लगवाये रेडियम बोर्ड
सिंगरौली, गोरबी : थाना मोरवा की गोरबी चौकी पुलिस ने थाना क्षेत्र की सीमाओं के साथ ही दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के आदेश व मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश में रेडियम पेंट से लिखे साईन बोर्ड लगवाए हैं।
गोरबी बाज़ार व मार्ग पर लगवाए गए इन बोर्डों पर गति सीमा व अन्य संकेतों के अलावा पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, बीट प्रभारी इत्यादि पुलिस अधिकारियों के नाम व नम्बर अंकित किया गया है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्र की सीमाओं में संबंधित पुलिस अधिकारियों का नाम व नंबर अंकित करा दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोग बेझिझक जागरूकता दिखाते हुए किसी भी प्रकार की घटना, असंवेदनशील स्थिति और संदिग्ध व्यक्ति इत्यादि की जानकारी पुलिस को दे सकेंगे।




