Breaking News

गाजीपुर:महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की मनी जयंती

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती जनपद में धुमधाम से मनाई गई। विद्यालय, महाविद्यालयों सहित राजकीय कार्यालयों व संस्थानों में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, उनके कृतित्व व व्यक्तित्व प्रकाश डाला गया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों का अनुकरण करते उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा पुलिस लाइन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button