
गाज़ीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम पर लड़की की शादी में शामिल होने के लिए बस से जा रहे लड़की पक्ष के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया गया कि मऊ जनपद के खिरिया काझा गांव निवासी नन्दू पासी की पुत्री खुशबु की शादी गाजीपुर जिले के कटारिया मुहम्मदपुर गांव निवासी रमायन पासी के पुत्र तेजबहादुर के साथ महाहर धाम स्थित भैरव बाबा मंदिर पर होनी थी। लड़की पक्ष बस में सवार होकरमरदह के नहर मार्ग से महाहर धाम स्थित भैरव बाबा मंदिर जा रहे थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतक आश्रितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और स्थानीय अधिकारियों को अस्पताल पहुंचने और घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
महाहर धाम पर मेले के कारण बस नहर की पटरी से होकर भैरव बाबा मंदिर पर जा रही थी। बस में दुल्हन के पिता नन्दू, मां कुंती देवी समेत परिवार एवं रिश्तेदारी के करीब पैतीस लोग सवार थे। हंसी खुशी के माहौल में बस आगे बढ़ रही थी कि तभी अचानक पटरी पर लगे बिजली के हाइटेंशन तार से बस छू गयी। ता के स्पर्श से बस में आग लग गयी और चीख पुकार मच गयी। अचानक लगी आग से बस सवार लोग हड़बड़ी में बस से निकलने के लिए छटपटाने लगे। आग की लपटों के चपेट में आने से पन्द्रह लोग बुरी तरह झुलस गए जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुल्हन की माँ कुंती देवी भी झुलस कर घायल हो गयी।
आग से झुलसे दस लोगों को इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरदह पहुंचाया गया। बाद में उन्हें बेहतरीन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस पार्टी पर पथराव करने से कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी आर्यका अखोरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को शान्त कराया। इसके बाद झुलसने से मृत पांच लोगों के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा गया।
मऊ जिले के खिरिया काझा गांव निवासी घायल पवन 13 वर्ष,आर्यन 7 वर्ष,संगीता 30 वर्ष,रंजन 18 वर्ष, नैंसी 19वर्ष ,निर्जला 17 वर्ष ,अंश 5 वर्ष,पूजा 24 वर्ष,दिनेश 38 वर्ष का मरदह अस्पताल पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में इलाज हेतु भेजा गया।
जिलाधिकारी आर्यका अखोरी एवं कप्तान ओमवीर सिंह ने मरदह सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मृतकों तथा घायलों के परिजनों के साथ सरकार पूरी मुस्तैदी से खड़ी है। घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन और अस्पताल के साथ साथ सरकार पूरी तरह से एलर्ट है जरूरत पड़ी तो उच्चस्तरीय चिकित्सा के लिए घायलों को वाराणसी भी भेजा जाएगा।
गमगीन माहौल में हुई शादी और विदाई
गाज़ीपुर। बस हादसे के बाद गमगीन माहौल में महाहर धाम स्थित भैरव बाबा मंदिर पर सादे माहौल में शादी सम्पन्न कराई गयी और दुल्हन खुशबू की बिदाई ससुराल कटारिया मुहम्मदपुर थाना करीमुद्दीनपुर के लिए की गई। खुशबु की माँ कुंती देवी ने बताया कि खुशबू के शादी के आभूषण,कपड़े सहित अन्य सामान बस में जलकर नष्ट हो गया। किसी प्रकार उसने बस से कूदकर जान बचाई। इसमें उसका हाथ भी जल गया था।
मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा
गाजीपुर जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद हादसा हो गया। विद्युत करंट से बस में लगी आग से पांच लोगों की मौके पर मृत्यु हो गयी, वहीं कई लोग झुलस गए हैं। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज हुए बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, ज़िलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिये। साथ ही मंत्री श्री शर्मा ने पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर पहुंच रहे हैं।
गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास विद्युत की एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई। जिसमें कुल 05 लोगों की तत्काल मौत हो गयी, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। बस मऊ से बारात लेकर मरदह के महाहर धाम जा रही थी, जिसमें कुल 38 बराती सवार थे। सूचना पाकर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी जांच-पड़ताल के लिए पहुंच गई है।
#WATCH गाजीपुर बस दुर्घटना पर गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया, "…हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में आगजनी हो गई। मौके पर 5 लोगों की मृत्यु हो गई। 5 लोग गंभीर हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है…" pic.twitter.com/92IRfx3dmF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
#WATCH मऊ, उत्तर प्रदेश: गाजीपुर बस हादसे पर मऊ के SP इलामारन जी ने बताया, "… कुछ लोग बस से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजीपुर जा रहे थे… उसमें अचानक आग लग गई… जिसमें काफी लोग झुलस गए… दो घायलों का इलाज जारी है… " pic.twitter.com/YFbUHZY0RV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
#WATCH मऊ, उत्तर प्रदेश: गाजीपुर बस हादसे पर मऊ के SP इलामारन जी ने बताया, "… कुछ लोग बस से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजीपुर जा रहे थे… उसमें अचानक आग लग गई… जिसमें काफी लोग झुलस गए… दो घायलों का इलाज जारी है… " pic.twitter.com/YFbUHZY0RV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
गाजीपुर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, जिंदा जले पांच लोग, कई झुलसे, देखें VIDEO pic.twitter.com/F3L1bfQoop
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 11, 2024



