HealthVaranasi

महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मांनित

महाप्रबंधक अंजली गोयल ने बनारस रेल इंजन कारखाना के 30 कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मारनित किया । संक्रमण के दौरान इनके द्वारा किये गये उत्कृकष्ट् कार्यों की सराहना भी की । उल्लेरखनीय है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कोविड संक्रमण से बचाव हेतु बरेका कर्मचारियों के सहयोग एवं महाप्रबंधक अंजली गोयल के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारख़ाना (बरेका) द्वारा जरूरी मापदंडों का कड़ाई और सावधानी के साथ पालन किया गया।

इस कार्य में बरेका कर्मचारी का भरपूर सहयोग मिला, जिसके सहयोग से संपूर्ण बरेका परिसर को पांच भागों में बांट कर कोरोना ग्रसित रेल कर्मचारियों के परिवार को सहायतार्थ टीम द्वारा आवश्यकतानुसार दवाई, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गयी। संक्रमित कर्मचारियों व उनके परिजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए उनके घरों तक मेडिकल किट और राहत सामग्री के साथ ही बरेका कर्मचारियों की मदद से अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य बनाये रखा और वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों व उनके परिजनों को कोरोना टेस्टिंग के लिए प्रेरित किया गया । परिणामस्वरूप बरेका कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को शत-प्रतिशत टीकाकरण के अतिरिक्तम बरेका के आस-पास के गांवों के लोगों में कुल 1,00,000 (एक लाख) डोज लगाने में सफलता प्राप्त की ।

Related Articles

Back to top button