State

गहलोत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों के बाद रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।श्री गहलोत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना त्याग पत्र सौंपा। श्री मिश्र इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए श्री गहलोत से राज्य में नयी सरकार के गठन होने तक कार्य करते रहने का आग्रह किया।इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सौ से अधिक सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button