देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे जालसाज युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि नागरिक पुलिस आरक्षी पद की परीक्षा में शहर के एस एस बी एल इन्टर कालेज के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अजीत साहनी ग्राम नगवा खास थाना एकौना के स्थान पर चन्द्र भूषण सिंह जिला मुंगेर(बिहार) को परीक्षा देते समय गिरफ्तार किया गया।(वार्ता)



