Crime

कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

हनमाकोंडा (तेलंगाना) : तेलंगाना में हनमाकोंडा जिले के पेंचिकलपेट, एल्कथर्थी मंडल में शुक्रवार तड़के एक कार एवं ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार लोग, तीर्थयात्रा पर इटुरुनगरम से वेमुलावाड़ा जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान कंथैया (72), मेमथेना शंकर (60), मेमथेना भरत (29) और मेमथेना मेमदना (16) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button