UP Live

चार महीने पहले दिल्ली से घर आया युवक कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमित युवक दिल का मरीज है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मोरवन में एक 22 वर्षीय युवक जो 4 महीने पहले दिल्ली से अपने घर आया था वह दिल का मरीज था जिसका वह इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में करा रहा था। जो मेडिकल कालेज से पीजीआई के लिए रेफर हो गया था। पीजीआई जाने से पहले उसके परिजनों ने पहले उसका कोरोना जाँच कराया और जाँच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया।कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल पुरैना भेज दिया।

Related Articles

Back to top button