Crime

ड्राइवर को आई झपकी, गई चार की जान

हाइवे पर पिकअप हुई हादसे का शिकार, 30 मजदूर थे सवार

वाराणसी। लंका थानाक्षेत्र के डाफी बाइपास हाइवे के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दो की हालत चिंताजनक है जिसे वेंटिलेटर रखा गया है। पिकअप में 30 लोग सवार थे सभी शाहजहांपुर से बिहार के औरंगाबाद दाऊपुर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुची लंका पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भिजावाया। यहां जांच के बाद चार महिलाओं के चिकित्सकोें ने मृत घोषित कर दिया जबकि कुछ की हालत बेहद गंभीर हैं।

जानकारी के अनुसार पिकअप में 27 लोग सवार थे जिमसें महिलाएं और दो साल से कम उम्र के आधा दर्जन बच्चे थे। लंका पुलिस की माने तो हादसे की वजह चालक की झपकी लेना बनी। क्योंकि पिकअप सवार सभी शाहजहांपुर से बिहार के औरंगाबाद दाऊपुर जा रहे थे। डाफी स्थित सत्कार ढाबे के पास झपकी आने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप डिवाडर से टकराते हुए पलट गयी। हादसे के वक्त पिकअप में सवार सभी यात्री सो रहे थे। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं जिनकी पहचान लीलावती (20), अंशू (21), कौशल्या (22) और 17 साल की युवती रूपा के तौर पर हुई, सभी औरंगाबाद के दाऊपुर निवासी हैं।

मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से हादसे में घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजावाया । यहा जांच के बाद चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया जबकि, आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घालय हैं। करीब चार से पांच की संख्या में दो साल से कम उम्र के बच्चे हैं, उन्हें भी चोट आयी है। जानकारी के अनुसार सभी कामगार है और सड़क निर्माण में लगे थे। दीपावली की छुट्टी पर शाहजहांपुर से बिहार के औरंगाबाद दाऊनगर अपने घर जा रहे थे। वाहन नबंर के आधार पर पिकअप मैनपुरी जिले की रजिस्टर्ड हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गयी है। मृतक और घायलों की पहचान के लिए पुलिस औरंगाबाद दाऊनगर की पुलिस से संपर्क में जुटी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button