Crime

सड़क हादसों में चार की मौत, तीन घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और सिरमौर जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।जिला जनसंपर्क अधिकारी अजय बान्याल ने यूनीवार्ता को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई जब लाहौल स्पीति जिले के स्पीति उपमंडल के लिंगती काजा गांव में एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए।

मृतकों की पहचान ड्राइवर ताशी छेरिंग (57) धरम सिंह (45) और लक्ष्मण गर्थी (43) के रूप में हुई है।एक अन्य दुर्घटना में आज सुबह सिरमौर जिले के सनौरा-नेरीपुल मार्ग पर नैनेटी में सेब से लदी एक पिकअप 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। वाहन के चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं और उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान देई राम (55) के रूप में हुई।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button