Crime

बलिया में कार पलटने से चार की मौत

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में एक एसयूवी के पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जिले चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बढ़वलिया गांव निवासी कमलेश यादव (36), राजू यादव (30), छोटू यादव (30), फेफना थाना क्षेत्र के तीखा निवासी रितेश गोंड(32) व गाजीपुर जिला निवासी सत्येंद्र यादव (40) बुधवार की देर रात्रि एक टाटा सफारी कार में सवार होकर फेफना से चितबड़ागांव की ओर जा रहे थे कि तभी फेफना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर एक निजी ढ़ाबे के समीप कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई तथा खेत में पलट गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button