Crime

युवक की हत्या के आरोप में चार को जेल

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक दोस्त की हत्या के आरोपी चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र का निवासी मनोज उर्फ बबली की आशीष उर्फ पिंटू , राज पटेल व रामेश्वर गर्ग नामक युवकों से मित्रता थी। वे आम लोगों को बैंकों से केसीसी लोन दिलाने का काम कमीशन लेकर एक साथ करते थे। जिसमें मनोज उर्फ बबली कमीशन की रकम के बंटवारे में गड़बड़ी को लेकर नाराज था और धीरे धीरे आपसी विवाद गहरा गया था। मनोज को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध होकर समझौते के नाम पर मनोज को बांदा नगर के जरैली कोठी में एक किराए के कमरे में गत 6 मार्च को बुलाया गया और वही एक अन्य और साथी वीरेंद्र की मदद से चारों लोगों ने एक राय होकर गला कसकर व सिलौटी से सीने में वार कर मनोज की हत्या कर दी और रात्रि में उसके शव को एक बोलेरो में ले जाकर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जौरही गांव के खेतों में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने अगले दिन 7 मार्च को बरामद कर किया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button