Crime

पुलिस मुठभेड़ में चार इनामी बदमाश गिरफ्तार

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले की पुलिस ने आभूषण और नकदी लूट कर फरार चल रहे चार इनामी बदमाशों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पूरे घटनाक्रम के सम्बन्ध में बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के अटारी गांव के पास 15जनवरी की रात कलवारी बाजार से दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी अजीत केशरी और उसके भाई की कार को रोक उन्हें गोलीमारकर घायल कर नकदी और आभूषण की लूट को अंजाम दिया गया था , जिसकी रिपोर्ट उसी रात मड़िहान थाने में दर्ज कराई गई थी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button