Breaking News

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह का हृदय गति रूकने से निधन

देवरिया : उत्तर प्रदेश में दो बार राज्य मंत्री रहे प्रेम प्रकाश सिंह(80) का शुक्रवार को उत्तराखंड के रूद्रपुर में हृदय गति रूकने से निधन हो गया!जिले के बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम पैना निवासी श्री सिंह बरहज विधानसभा से दो बार विधायक रहे और वे इस दौरान वे उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार और राजनाथ सिंह की सरकार में राज्य मंत्री थे।

उत्तर प्रदेश के बाद वे उत्तराखण्ड राजनीति में भी किस्मत आजमाई लेकिन वे सफल नहीं रहे। उनकी पत्नी मंजूलता सिंह रूद्रपुर जिले के सितारगंज ब्लाक की प्रमुख रह चुकी हैं।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह इधर कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनको आज उत्तराखंड के सितारगंज के शक्ति फार्म स्थित आवास पर हार्ट अटैक आया। उनका दाह संस्कार उत्तराखण्ड में ही किया जायेगा।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button