Breaking News

सरकारी कार्यक्रमाें में पूर्व मंत्री या विधायक नहीं होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में संसदीय शिष्टाचार के अनुपालन के लिए एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब किसी सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के मुताबिक मौजूदा मंत्री, विधायक या सांसद की मौजूदगी में किसी पूर्व मंत्री या अन्य जनप्रतिनिधि को मुख्य अतिथि नहीं बनाया जा सकेगा।सरकारी कार्यक्रमों के लिए प्रदेश में जिला प्रशासन के अधिकारियों को बुधवार देर शाम जारी हुए निर्देश के मुताबिक अब किसी सरकारी कार्यक्रम में मौजूदा विधानसभा या विधान परिषद सदस्य की उपस्थिति में पूर्व मंत्री या पूर्व विधायक को मुख्य अतिथि नहीं बनाया जा सकेगा।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button