UP Live

प्रधान के निधन पर पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने जताया शोक

कुशीनगर। कसया नगरपालिका परिषद कुशीनगर के पिपरहिया निवासी पुराने समाजवादी अच्छन प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सहित सैकड़ों वरिष्ठ लोग उनके आवास पर पहुंच परिजनों को ढाढस बंधाया। शनिवार को समाजवादी पार्टी से जुड़े अच्छन प्रधान के निधन की जानकारी होते ही सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुशीनगर के पूर्व विधायक ब्रह्माशंकर त्रिपाठी व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी राजन सहित सैकड़ों लोग उनके आवास पहुंचे व उनके जनाजे में शामिल हुए। नवीन सब्जी मंडी के बगल वाले कब्रिस्तान में मौलवी द्वारा जनाज़े की नमाज पढ़ाई गयी। तत्पश्चात उन्हें मिट्टी दी गयी। श्री त्रिपाठी ने
कहा कि हमारे मजबूत साथी का निधन होना बहुत ही दुख की बात है। हम हर परिस्थिति में उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रतिनिधि अलाउद्दीन अंसारी, ऐनुल हक, राजेन्द्र यादव, राजेश पाण्डेय, शब्बीर खान, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, विजय तिवारी, मनोज तिवारी, विजय यादव, प्रभाकर जायसवाल, राकेश दुबे, नब्बू खां, महियुद्दीन, गफ्फार, सौरव अंसारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button