Breaking News

दुद्धी में महिला शिक्षक संघ का हुआ गठन

दुद्धी, सोनभद्र–  महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की  जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दुद्धी ब्लाक की अध्यक्ष एवं महामंत्री का मनोनयन किया। स्वाति झा को ब्लॉक अध्यक्ष एवं अंशु सिंह ब्लॉक महामंत्री मनोनीत हुई। अनीता मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वंदना कुशवाहा ब्लॉक उपाध्यक्ष, उमा गुप्ता ब्लॉक मीडिया प्रभारी घोषित की गई।

स्वाति झा, ब्लॉक अध्यक्ष , महिला शिक्षक संघ, दुद्धी
अंशु सिंह ब्लॉक महामंत्री

शीतल दहलान ने कहा की महिला शिक्षक संघ दुद्धी महिला शिक्षिकाओं के साथ हर मुश्किल में हमेशा साथ खड़ी रहेगी। समस्त महिला शिक्षिकाओं में संगठन की स्थापना से हर्ष व्याप्त है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना कुशवाहा

दुद्धी ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना कुशवाहा ने कहा कि महिला शिक्षक संघ में महिलाओं की एकता के लिए संगठन बहुत जरूरी है। संगठन के जरिए कोई भी कार्य आसानी से किया जा सकता है। महिला शिक्षक संघ में संगठन का होना अति आवश्यक है। महिला शिक्षकों के अधिकारों के लिए हर संभव संघर्ष करने की अपील भी की।

उमा गुप्ता ब्लॉक मीडिया प्रभारी

Related Articles

Back to top button