UP Live

विदेशी मटर बरामद , तीन गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर सीमावर्ती ग्राम बड़गो के टोला मलंगडीह में देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापेमारी कर विदेशी मटर बरामद किया और तीन मटर तस्कर को भी गिरफ्तार किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सभा बड़गो के टोला मलंगडीह में रात में विदेशी मटर की तस्करी होगी। सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया और देर रात गांव में पहुँची पुलिस की गाड़ी को देखकर भगदड़ मच गयी और रात का फायदा उठाकर कई तस्कर फरार हो गए। लेकिन एक मैजिक पीकअप और तीन तस्कर के साथ गोदाम में रखा 91 बोरी विदेशी मटर बरामद किया। वहीं पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से पूछताछ शुरू किया तो पता चला कि जिस मकान को गोदाम के रूप में तस्कर उपयोग करते हैं वो मकान कोल्हुई के एक व्यापारी का है।भारी मात्रा में बरामद मटर को पुलिस ने ट्राली टैक्टर से उठाकर थाने ले आई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो के ही विकास चौरसिया,प्रदीप गुप्ता,गणेश मद्धेशिया के रूप में हुई। सभी आरोपियों को तथा मटर और पिकप को नौतनवां कस्टम को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Back to top button