Crime

विदेशी युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायपुर । राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को सुसाइड से पहले वीडियो भी भेजा है। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतिका नीना बेदींनिस्को 25 साल किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट थी।युवती अपने बॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड से पहले वीडियो भेजकर मांगी माफी और आत्महत्या कर ली। मामले में पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला नीना बेंदीनिस्को टैटू बनाने का काम करती थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button