Crime

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले की तरैया थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली जानकारी डाली गई थी। इस मामले में पुलिस ने किशलय गुप्ता, विनीत कुमार, रौशन कुमार, प्रीतम कुमार,सरफराज आलम को गिरफ्तार कर लिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button