Crime

प्रयागराज में सड़क हादसे मे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सरायममरेज क्षेत्र में सोमवार को टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सोरो पेट्रोल पंप के पास टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में विकास (25), सुम्मरी (60) नमकीन की पत्नी जनता (34), पुत्र दिवाना (7), पुत्री लक्ष्मी ( 8 माह) की मौत हो गई। सभी मृतक जौनपुर जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे। मृतक किसी शादी में शिरकत करने के बाद एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि जौनपुर की तरफ से आ रहे टैंकर ने सभी को रौंद दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत में ले लिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button