Crime

बीकानेर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

बीकानेर : राजस्थान में बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की जबकि एक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। मृतकों में दंपति और उनके तीन बच्चे शामिल है।

घटना की सूचना पर वारदात की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।अंत्योदय नगर में रह रहे हनुमान सोनी (35) ने पत्नी विमला और तीन बच्चे ऋषि, मोनू एवं गुड्डू को फांसी के फंदे पर लटका दिया जबकि खुद ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। हनुमान सोनी पिछले आठ साल से अंत्योदय नगर में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहा था। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button