State

टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत, परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख

परभणी : महाराष्ट्र राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी जिले के सोनपेठ तालुका के भौचा टांडा शिवरा में सुरक्षा टैंक की सफाई के दौरान एक ही परिवार के पांच मजदूरों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भौचा टांडा शिवारा स्थित मारुति दगड़ू राठौड़ के अखाड़े में गुरुवार को दोपहर सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान यह घटना घटी।

मृतकों की पहचान शेख सादिक (45), शेख शाहरुख (20), शेख जुनैद (29), शेख नवीद (25), शेख फिरोज (19) के रूप में हुई, जबकि शेख साबिर (18) घायल हो गए, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, परली में है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को परभणी जिले में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के वारिसों को राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग की योजना के माध्यम से 10-10 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया।श्री शिंदे ने इस दुर्घटना में घायल हुए श्रमिक को सरकार के खर्चे से सभी आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। घायल मजदूर को गंभीर हालत में अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button