Breaking News

फतेहपुर में ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच की मौत

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हुसेनगंज क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो महिलाये शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र में फतेहपुर-लखनऊ रोड पर बारहमील के पास यह हादसा आज शाम उस समय हुआ जब लखनऊ से फतेहपुर की ओर जा रही ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों में कार सवार तीन पुरूष और दो महिलाएं शामिल है। ट्रक चालक फरार हो गया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button