Crime

मथुरा में बस-कार में भिडन्त, पांच जिंदा जले

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महाबन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 117 पर सोमवार को बस और कार की भिड़त में पांच लोगों की जिंदा जल कर मृत्यु हो गयी।दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डे मौके पर पहुंचे और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे हुये इस हादसे में सभी मृतक कार पर सवार थे।

उन्होंने बताया कि आगरा से दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट डबलडेकर बस और कार में उस समय भिड़न्त हो गई जब कार के आगे जा रही बस का एक पहिया फट गया और बस पीछे की ओर मुड़ गई। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार बस से जा टकरायी।टक्कर के बाद दोनो वाहनो में आग लग गई। बस की 40 सवारियां सुरक्षित निकल आईं वहीं कार के लोग जिंदा ही जल गए। बस बोध गया से आ रही थी जबकि कार शिकोहाबाद से आ रही थी। दोनो ही वाहन दिल्ली की ओर जा रहे थे।दुर्घटना की सूचना पर एम्बुलेन्स और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। अभी तक ऐसा लगता है कि पांचो जले व्यक्ति पुरूष थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगरा दिल्ली मार्ग पर बाधित यातायात बहाल हो गया है। बस की सवारियों को विभिन्न वाहनों से उनके गंतव्य स्थान भेज दिया गया है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button