Entertainment

फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति का फर्स्ट लुक रिलीज

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।जेपी स्टार्स पिक्चर्स प्रस्तुत दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।इस फिल्म के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, जबकि इसके लेखक और निर्देशक मनोज नारायण हैं।फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के लिए एक शानदार तोहफा साबित होगी।

फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने भी अपना बेस्ट दिया है तब जाकर हमारी यह फिल्म भव्यता के साथ और परदे पर रिलीज होने को तैयार हो रही है। इस फिल्म में कई ऐसी चीज हैं जो दर्शकों को पहली बार देखने को मिलेगी और यह उन्हें पसंद भी आने वाली है।वहीं निरहुआ ने कहा कि मेरे लिए हर फिल्म एक चुनौती होती है जिसे मैं साहस स्वीकार करता हूं और मेरी कोशिश होती है कि उसे फिल्म के किरदार को संजीदगी से जीवंत कर सकूं। एक अभिनेता के नाते मैं फिल्म के सेट पर अपने किरदार को जीने की ख्वाहिश रखता हूं। उन्होंने कहा कि यही दर्शकों के बीच मेरे लिए प्यार की वजह बनती है।

उन्होंने कहा कि निरहुआ करोड़पति बनल एक अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित है। कहानी तो नहीं बताऊंगा लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आप सभी इस फिल्म को जरूर सिनेमाघर में जाकर देखें।फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति के सह-निर्माता – आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुदीक्षा झा, अयाज़ खान, शाहिल शेख, रंजीत सिंह, माही सिंह, अमृत जयसवाल, पल्लवी कोहली मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी रामशरण उप्रेती हैं। फिल्म के संगीतकर मधुकर आनंद हैं। गीत आशुतोष तिवारी, संतोष पुरी, धर्म हिंदुस्तानी और सत्य सावरकर ने लिखे हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button