Breaking News

सब्जीमंडी में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

रूद्रपुर, देवरिया। स्थानीय रूद्रपुर कस्बे में गुरूवार की आधी रात में हुई बारिश व ओला बृष्टि के कारण उपनगर की सब्जी मंडी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। देर रात को मंडी समीप रहने वाली पुष्पा देवी अपनी मकान की ऊपरी तल पर सो रही थी कि रात में जब वह उठी तभी जंगले पर हो रहे उजाले को समीप से देखने पर सब्जीमंडी में आग की लपटों का भयावह मंजर देख कर बदहवास हो गयी, वह तुरंत अपने पति सुभाष गुप्ता को इसकी जानकारी दी । सुभाष गुप्ता घर से बाहर निकलकर आस-पास के लोगो को जगाकर इसकी जानकारी दी व फोन कर उपकेंद्र की बिजली कटवाया । शोर-शराबे के बीच स्थानीय लोगो द्वारा सूचना पर पहुचे सब्जी दुकानदार व कोतवाली पुलिस आदि के सहयोग द्वारा काफी मशक्कत से करीब 1 घण्टे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग से प्रभावित होने वाले सब्जी दुकानदारों में मुमताज, शाकिर अली, नूर मोहम्मद, नुरैंन रैनी, अब्बास, झिनक, मंगल प्रसाद, अमित सोनकर, लवकुश साहनी, जुल्फिकार अली, मोहर्रम, रामनगीना सोनकर, रसीद आदि की दुकान में रखा सब्जी व इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन तथा नगदी रुपया समेत लगभग डेढ़ दर्जन दुकानदारों के समान जलकर खाक हो गया । दुकानदारों ने बताया कि हम सभी का लाखो का नुकसान हुआ है। सुबह होते ही स्थानीय जन प्रतिनिधि वरिष्ठ सपा नेता श्रीनाथ तिवारी, भाजपा नेता मोहन उपाध्याय, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन छट्ठे लाल निगम, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, मनमथ त्रिपाठी, सभासद ललन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अजय जायसवाल, जयरतन चौरसिया, इं.शुशील चंद निगम, मदन उपाध्याय, राजेंद्र पांडेय, सचिन शुक्ला आदि लोगो ने सब्जी दुकानदारों के लिये प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

Related Articles

Back to top button