Crime

रसायन फैक्टरी में लगी आग, 24 श्रमिक घायल

सूरत । गुजरात के सूरत शहर में बुधवार को एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई जिससे 24 श्रमिक घायल हो गए।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूरत के प्रभारी मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारेख ने कहा कि सचिन जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे ज्वलनशील रसायन के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया, जिसके बाद फैक्टरी में आग लग गई।

उन्होंने बताया, ‘‘कम से कम 24 श्रमिक घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के वक्त कितने श्रमिक फैक्टरी के अंदर थे। अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘फैक्टरी की तीन मंजिला इमारत में विस्फोट के कारण आग लग गई और पूरी इकाई जलकर नष्ट हो गई।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button