Entertainment

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों से मिलीं

लखनऊ । फिल्म अभिनेत्री और यूनिसेफ की गुडविल एम्बेस्डर प्रियंका चोपड़ा सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों से मिलीं। वे दो दिन लखनऊ में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक, दो दिन यात्रा के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा सोमवार को बिजनौर और औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। बच्चों की पढ़ाई और स्कूल के कामकाज की शैली को देखा। इस दौरान स्कूल में एक छात्रा ने प्रियंका को उनकी तस्वीर बनाकर गिफ्ट की।

बच्चों व शिक्षकों ने प्रियंका के साथ सेल्फी लीं। वहां से निकलने के बाद प्रियंका ने निगोहा के लालपुर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का भ्रमण किया। कार्यकत्री से केन्द्र में मिलने वाले बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर पहुंची। वे यूनिसेफ ऑफिस भी जाएंगी।

एक झलक देखने के लिए लगी भीड़

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के विद्यायलयों में पहुंचने की जानकारी होने पर उनकी एक झलक को पाने के लिए उनके प्रशसंक की सड़कों पर भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन प्रियंका की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस भी एकदम सक्रिय रही। प्रियंका भारत में यूनिसेफ के कई अभियान से जुड़ी हैं।

लखनऊ के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद हाल ही में भारत लौटी हैं। भारत आने के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपनी हर अपडेट साझा कर रही हैं। कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा आज लखनऊ पहुंची हैं। यहां उन्होंने यूनीसेफ का कैम्पेन करते हुए लखनऊ के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा भी किया। इस दौरान के कुछ वीडियोज प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी किये हैं।प्रियंका के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। वह लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुईं हैं।पीसी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button