
गुमसुदा बच्चे को पाकर पिता ने दिया जीआरपी को धन्यवाद
भटनी, देवरिया। सोमवार को रेलवे स्टेशन भटनी के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक बच्चा लावारिस हालत में पाया गया था जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द करते हुए सोशल मीडिया ग्रुप पर प्रचार प्रसार किया गया था । बुधवार को बिहार के सिवान जिले के मैरवा थानाक्षेत्र के बैकुंठ छापर गांव निवासी लावारिस बच्चे के पिता सलाउद्दीन जीआरपी थाना भटनी आकर अपने बच्चे की पहचान करते हुए बताया कि जुनैद मेरा बेटा है ।उसने थानाध्यक्ष से निवेदन किया कि मेरे बच्चे को नियमानुसार मुझे सुपुर्द किया जाए। सलाउद्दीन अपने बच्चे को पाकर जीआरपी भटनी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बच्चे को साथ लेकर अपने घर गये।



